साप्ताहिक प्रेम राशिफल

मिथुन राशि का प्रेम और वैवाहिक साप्ताहिक राशिफल

7 अक्टूबर 2024 - 13 अक्टूबर 2024

मिथुन राशि वालों की लव लाइफ की बात करें तो इस सप्ताह शुक्र महाराज आपके पांचवे भाव में विराजमान है। इस सप्ताह 10 अक्टूबर को बुध ग्रह का गोचर कन्या राशि से तुला राशि में होगा और बुध ग्रह आपके पांचवे भाव में विराजमान हो जाएंगे। जिस कारण संभव है कि आपके आपसी रिश्तें में प्यार बढ़ेगा व रिश्ते मधुर होंगे। आप अपने पार्टनर के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएंगे। इस सप्ताह आपका लव पार्टनर आपको लव मैरिज का ऑफर भी दे सकता है।

 

विवाहित लोगों की बात की जाए तो यह सप्ताह मंगल की दृष्टि आपके सातवें भाव पर होने के कारण इस समय आपके रिश्तें में तनाव बनने की प्रबल संभावना बन रही है। इस सप्ताह आपको क्रोध बढ़ सकता है। आप छोटी-छोटी चीज़ो पर जीवनसाथी से नाराज़ हो सकते है।