साप्ताहिक प्रेम राशिफल

कर्क राशि का प्रेम और वैवाहिक साप्ताहिक राशिफल

7 अक्टूबर 2024 - 13 अक्टूबर 2024

कर्क राशि के लोगों की लव लाइफ के बारे में बात की जाए तो इस सप्ताह देवगुरु बृहस्पति व शनि महाराज की दृष्टि आपके पांचवे भाव पर पड़ रही है। इसके साथ ही वीकेंड यानी 13 अक्टूबर को शुक्र महाराज वृश्चिक राशि में गोचर कर आपके पांचवे भाव में विराजमान होंगे। इससे पुराने क्लेश इस समय सैटल हो जाएंगे। आप अपने लव पार्टनर की सारी गलतियां माफ करके आगे बढ़ेंगे। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर फ्यूचर की प्लानिंग भी कर सकते हैं।

 

शादीशुदा लोगों के लिहाज से देखें तो इस सप्ताह देवगुरु और मंगल देव की दृष्टि आपके सातवें भाव पर पड़ रही है। इस कारण मैरिड लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इस समय आप अपना ज्यादा समय ध्यान व अध्यात्म में बिताएंगे। इसके साथ ही इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है।